Madhu Arora

Add To collaction

हिंदी हमारी भाषा

हिंदी हमारी भाषा
हिंदी है हमारी भाषा,
सारे जग से प्यारी भाषा।
इसका तुम सम्मान करो,
जन जन तक प्रचार करो।

गंगा नदी सी पावन यह,
लगती बड़ी मन भावन यह।
सरल शब्द है इसके सारे,
दिल को छू जाते हे प्यारे।

पावन है यह भाषा हमारी,
खुशबू उसकी बड़ी है प्यारी।
दूर दूर तक बोली जाती,
इसकी बातें बड़ी निराली।

सहज सरल भाषा है हिंदी,
भारत माता के माथे की बिंदी।
ज्ञान प्रकाश ह्रदय में भरती,
सबको सहजता से संवारती।

अनेक बोलियां बोली जाती
पर हिंदी सबको है भाती
एक सूत्र में सब को पिरोती,
ऐसी राष्ट्रभाषा है हिंदी।।

           रचनाकार ✍️
           मधु अरोरा
           14.9.2022

   12
6 Comments

Wahhh बहुत ही उत्कृष्ट सृजन

Reply

Suryansh

29-Sep-2022 06:32 AM

बहुत ही उम्दा और सशक्त रचना

Reply

Swati chourasia

20-Sep-2022 01:19 PM

Very nice 👌

Reply